Sunday, 9 December 2012

मीठा ज़हर.... धुंआ में उड़ता हुआ

मुझ से मिलिए, मैं हूं आज की युवा पीढ़ी की चाहत। युवा तो युवा, आश्चर्य तो इस बात का है कि औरतें भी मुझे बेहिचक अपनाती है और अपने खुबसुरत होंठो से लगाती है। लेकिन शायद ये सभी मुझे नजदीक से नही जानते कि मैं इनके लिए एक धीमे ज़हर की तरह काम करता हूं। सच तो यह है मैं जलूं तो एक धूएं की तरह इनके शरीर के अंदर प्रवेश कर जाता हूं और धीरे धीरे इनके फेफड़े, हृदय और गले को खोखला करता जाता हूं।
जो मुझे अपने जिंदगी में लगातार दो चार दिन उपयोग कर ले, वह मुझे जल्दी नहीं छोड़ता और छोड़ना भी चाहे तो मेरी अनोखी महक उसे इस कदर आकर्षित कर लेती है कि वह मेरे शिकंजे में  फंसता चला जाता है।
मैं वो चीज हूं जिसने मुझे पैदा किया, उसी ने मेरे उपर लिख दिया कि मैं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हूं। फिर भी लोग मुझे खुले दिल से अपनाते है और बहुत तो मेरे उपयोग का अंजाम भी जानते है मगर दूसरों के सामने अपना ’स्टेटस’ बड़ा रखने के लिए मेरा उपयोग खुल कर करते है।
चलो कुछ और मजें की बात आपको बताता हूं लोग मुझे बहुत ही प्यार से अपनी हाथों की अंगुलियों से दबाते है’’  फिर अपने कोमल होंठो से लगाते है और वे सांसों के साथ अपने अंदर एक अजब की अनुभूति का एहसास करते है। लेकिन मैं आपको बता दूं मैं अपने अंदर एक नशीली पदार्थ को पनाह दिया हूं जिसके कारण ज्यादातर मेरे दिवाने हो जाते हैं। इस दिवानेपन मे विश्व में हर 6.5 सेकेण्ड पर मेरा एक दिवाना साथ छोड़ ( मरना ) जाता है। दूसरे तरिके से कहूं तो आने वाली दशकों यानि वर्ष 2015 तक 65 लाख तथा वर्ष 2030 तक 83 लाख को लोगो को अपना शिकंजे में लूंगी। जिस तरीके से आज इंसान मुझे चाहते है।
मेरा नाम सिगरेट है जो मुझे अपनाये वह पूरी जिंदगी मुझे भूल ना पायें। क्योंकि मैं एक ज़हर की तरह लोगों को अंदर से खोखला कर देता हूं।
मेरा नाम..... सिगरेट हैं.... सिगरेट जिसे लोग ध्रुमपान भी कहते है।

No comments:

Post a Comment