पिछले दिनों बिहार केंन्द्रीय विश्वविद्यालय के द्वारा पटना के होटल पाटलीपुत्रा में 3 दिनों का विकास मीट का आयोजन किया गया। जिसमें खेती, खाद, पानी, तकनीक, भूख, बालश्रम, भ्रष्टाचार व बिहार से जुड़ी नीतियों पर चर्चा कि गई और बहस भी हुई। जिसमें बड़े-बड़े विचारक, समाजसेवी, पत्रकार, शोधकर्ता व अन्य आमंत्रित गण मौजूद थे। जानने कि बात है सभी लोग समाज के प्रतिष्ठित थे। लेकिन यह सभी व्यक्ति विशेष भी उन्ही आंकड़ो के साथ समस्याओं का दर्पण दिखाते नज़र आये। यह समस्या है, यह आंकड़ा है और यह हो रहा है यानि तीनों दिन यही लगा कि यह आंकड़ो का मकड़जाल दिखाया जा रहा है। मगर मेरा सवाल यह है कि जनाब..... आप तो समाज के उन आमवर्ग से अलग है क्योंकि आप शोधकर्ता व विचारक है फिर भी उन्हीं आम के जैसे भीड़ में दौड़ते हुए जान पड़ रहे थे। आपको तो कम से कम समस्याओं का समाधान बताते जाना चाहिए था तो आप में और उस गांव के किसान में क्या फर्क है। क्योंकि समस्या तो वह भी जानता है कि खेती नहीं हो रही है जिसका कारण सूखा है, पैसे की कमी, मानसून समस्या व अन्य है। तो आप बताये, तो क्या बताये सिर्फ आंकड़ो का जाल, जिसे ढ़ग से सुलझा भी ना सके। वहीं कुछ विद्यार्थियों के द्वारा आंकड़ों को सुलझाने की कोशिश की गई। हां.... इसे कोई नकार भी नहीं सकता कि समस्या जानना जरूरी है लेकिन उन समस्याओं से निज़ात पाना ज्यादा जरूरी है जो जानने की जरूरत थी। वही बात जेह़न में फिर से आ रही कि शिक्षा का स्तर कहां भूल गये यह विचारक। इस विकास मीट का उद्देश्य समाज के जमीनी समस्याओं से छुटकारा पाने का होना चाहिए था ना कि समस्याओं का अंबार लगाने का......
Tuesday, 5 March 2013
Monday, 4 March 2013
शिक्षा स्तर का पैमाना
समाज में शिक्षा
स्तर को आप कैसे मापते है? क्या कोई व्यक्ति
सिर्फ कलम चलाना और अंगुठा की जगह नाम लिखने लगा तो उस स्तर को आंकते है या आज की
भागती युवा पीढ़ी की तरह रेलवे, बैंक, सिपाही व एसएससी में नौकरी लगने को सही शिक्षा
का स्तर मानते है या यूं कहें कि एक शोधकर्ता के रूप में शोध करने, परीक्षण करना कुछ नया करने और कुछ अलग समस्याओं
से निज़ात दिलाने वाले को शिक्षित मानते है?
दरअसल शिक्षा के
स्तर को मैं दुनिया की बातों से इत्तेफ़ाक रखते हुए थोड़ा अलग समझता हूं वो इस तरह
से कि अगर कोई समस्या है तो क्यों है। वैसे समस्यायें तो बहूत है काफी हद तक है हर
सेक्टर में है राजतंत्र में, प्रजातंत्र में
या प्रशासन तंत्र में सभी जगह व्यापक रूप में समाहित है क्योंकि समस्या ढूढ़ना
आसान है मगर उसका समाधान ढूढ़ना थोड़ा कठिन होता है। यही पर आपकी शिक्षा का स्तर
पर पता चलता है कि आप उस समस्या का समाधान कैसे करते है क्योंकि एक अशिक्षित
व्यक्ति भी समस्या के बारे में जानता है और उसे वह काफी अच्छे तरीके से बता सकता
है। वही आप भी उसी व्यक्ति के तरह सिर्फ समस्या ढूढ़ते फिरेगें तो उसमें और आप में
फर्क क्या रह जायेगा। इसलिए आप समस्या ना ढूढ़े, आप समाधान बताये। तब आपकी शिक्षा का स्तर पता चलेगा। आप
सोचते क्या है और समाधान कितना कारगर है जमीनी हकीकत के हिसाब.......
Subscribe to:
Posts (Atom)