कल पटना के द्वितीय स्थान के समाचार पत्र प्रभात खबर मे बिहार केंद्रिय विश्वविद्यालय यानि अपनी विश्वविद्यालय की ओर से मीडिया प्रथम सेमेस्टर के साथ गया। वहां जाकर एक से एक ‘‘ जैक आफ नालेज’’ रखने वाले लोगो से मुलाकात किया। जाते ही बहुत से प्रश्न मन में हिलोरे मारने लगी, जिसे वहां के संपादक स्वयं प्रकाश जी और राजेन्द्र तिवारी जी ने बड़े विनम्रता पूर्वक उनका जबाब दिया। वही विद्यार्थियों से सवाल पूछने से भी संपादक साहब नहीं चुके, जिसका बखूबी से हमलोगों ने भी जबाब दिया।
हमसभी ने सबसे पहले आॅफिस के सेटअप को समझा कि कौन सा डिपार्टमेंट किस जगह है उसकी प्राथमिकता क्या है। उसके बाद रिपोर्टर, डेस्क एडिटर व हर बिट के लोगो से बात किया। अपने सवालो के जिज्ञासाओ को, उनसे बात कर खत्म किया। इस मुलाकात के दौर में एक अजीब सच्चाई भी जानने को मिला। जब संपादक साहब सब से बात और मुलाकात करा रहे थे तभी अचानक उनकी और हमारी नजर एक तरफ साइड में बैठे, तकरिबन 70 वर्ष के बुजुर्ग कि तरफ जाती है और कहते है... ये है..... हमारे रविन्द्र सर, जो हम संपादकों कि गलतियों को दुरूस्त करते है। इनका अनुभव पत्रकारिता में 40 वर्षों का है। हमें भी जान यह आश्चर्य हुआ कि कोई इंसान 40 वर्षों का पत्रकारिता का इतिहास लिये शांत अपने काम में इतना मग्न है कि आस पास के सक्रियताओं पर ध्यान तक नही दे रहा। उनसे बाते कर कुछ अच्छी चीजे जानने को मिली। इन सब के बीच एक फोटोग्राफर जीतंेद्र हम सबों कि फोटो इस तरह खींच रहे थे, जैसे हम कोई सेलेब्रिरिटी हो। सच तो यह था कि हम सब भी अपने आप में एक अजब की अनुभूति का एहसास कर रहे थे।
वही इन सबो के बीच हमारे एच.ओ.डी किंशुक पाठक सर की आवाज़ आती है। वे कहते है और कुछ जानना या सवाल मन में है तो स्वयं प्रकाश जी या अन्य डेस्क संपादको से पूछ सकते है। क्योंकि अब हम प्रिंटिग प्रेस में चलेगे। मगर अब हमलोग इस प्रश्नकाल और जानकारियों के बम फटने से थक गये थे। वही अब भूख की आग भी पेटो पर लात मार रही थी। इसलिए पाठक सर ने हमसभी को नजदीक के हल्दीराम के रेस्टोरेंट मे ले गये। वहां के अंदर का नजारा भी अजीब था। बिजनेस और कल्पनात्मकता हर छोड़ से नजर आ रही थी साथ ही भीड़ भी अच्छी खासी थी। एहसास हो रहा था कि कोई मेट्रो सिटी के रेस्तरां में है और वही का मेनू हाथ मे पकड़ा दिया हो। लेकिन ‘मरता क्या नही करता’ पेट की आग जोरो पर थी। सभी ने अपने पसंद के हिसाब से खाने का आर्डर किया।
वहां से बाहर आकर अब हमलोग प्रिटिंग प्रेस जाने को तैयार थे। इसके बाद हमसभी प्रभात खबर के प्रिटिंग प्रेस पहूंचे। वहां पर हमने बहुत सी जानकारियो के साथ साथ बड़े बड़े मशीनों को देखा, जैसे- सी.एम.वाई.के कलर की प्राथमिकता, गम के कारण प्लेट में कलर का ना चिपकना, वाइलेट प्लेट, अल्ट्रावाइलेट प्लेट, प्लेट प्रोसेसिंग मशीन, प्लेट इक्सपोजिंग मशीन व अन्य तरह के कैमिकल व मशीन को जानने का मौका मिला। अततः हमसभी बैचमेट खुश थे इस तरह के टूर से जिसमे देखने, सिखना और जानने का ज्यादा मौका मिला।
अब समय ज्यादा हो चली थी, सर के नियमानुसार हमलोग अपने अपने चार पहिये कि गाड़ी पर बैठ गये, उन्होंने ड्राइवर साहब को हम सभी के आशियाने का पता बता दिया। वह अपने मग्न में पटना के सूनसान सड़को पर एक चीते के जैसे तेजी से अर्द्धराती को दौड़ रहा था। सभी के आवास पर छोड़ता आगे बढ़ता जाता। सभी प्रभात खबर के टूर के बारे जिक्र करे थे। तभी अचानक मेरे मन मे एक सवाल टीस बनकर उठी और वह सवाल यह है कि आज पत्रकारिता हो या कोई क्षेत्र हर जगह मनुष्यों का सारा कार्य मशीनो ने ले लिया है। वही अगर मनुष्य इस प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में मशीनो के जैसे तेज नही होगे तो क्या आने वाला भविष्य उनका स्वागत करेगा?
No comments:
Post a Comment