Tuesday, 26 February 2013

एक यौन शोषित महिला का दर्द....

दर्द है कितना मेरे सीने में, की आंचल गीली रहती है
डरती हूं, छुपती हूं, भागती हूं  मैं समाज के सच्चे आईने से।
डर कर शिहर उठती हूं मैं, उस हवा के हल्के झोंके से
जिसकी छुअन मेरे बदन को अनजानों सा महसूस कराती है।
रोम-रोम ना जाने क्यों कांप उठती है मेरी, उस हवा के हल्के झोंके से।
कभी-कभी निद्रा की शांत गोद में भागती हूं मैं, अपनों की परछाइयों से।
जीवन का हर पल घूट-घूट कर महसूस करती हूं।
पर कहूं भी तो किससे, पर कहूं भी तो किससे
अरे यहां तो अपने ही परभक्षी बने बैठे है।
अपनो का शिकार हूं मैं, दूसरों का विचार(गलत नज़र) हूं मैं
पर सच तो यही है कि अपनों की जंजीर से निकलूं तब 
फिर दूसरों का शिकार हूं मैं.......  शिकार हूं मैं

Thursday, 14 February 2013

प्यार, मेहनत सही या गलत




आज कितने युवा अपने प्यार की पंक्षी पर बैठ उन्मुक्त गगन में उड़ रहे होगे और कितने ही हाथों में लाल गुलाब लिये घूम रहे होगे। किसी का इंतजार कर रहे होगे कि काश कोई इस गुलाब का सही कद्रदान मिल जाये। मगर वही कुछ दिलफेक युवा भी इस होड़ में हाथ आजमाने को ललायित है कि कोई तो ले लो यार जैसे गुलाब बेच रहे हो......
मेरा उद्देश्य यहां प्यार कि बातों में फंसाना नहीं है प्यारी प्यारी बाते करना नही है मैं यहां पर सीधे तौर पर यही कहना चाहता हूं कि क्या प्यार करने के लिए किसी खास दिन का होना उचित है प्यार क्या है प्यार, मोहब्बत व लव एक एहसास है जिसे आप कभी भी कही भी किसी भी दिन महसूस कर सकते है मगर उसे व्यक्त करने को किसी खास दिन का चुनाव करना एक अनौचित्य सा महसूस होता है अगर जब तक आप उसे प्रपोज करने कि सोच रहे है तब तक कोई उसे प्रपोज कर चुकेगा तो आपका प्यार वहां पर एकतरफा ही रह जायेगा और एक सबसे सच्ची बात यह है कि जहां सच्चा प्यार होता है वहां इकरार कि कोई बात ही नहीं होती है वहां सामने वाला खुद ब खुद तुम्हारे एहसास के करीब आ जाता है मेरे होनहार युवाओं। 
जिस तरह आप किसी लड़की के लिए पागल के जैसे पैसे खर्च करते हो पूरी शिद्दत से मेहनत करते हो अगर वही पैसे तूम किसी गरीब के उपर खर्च करो तो शायद किसी की जिंदगी बन जायेगी और वह इंसान पूरी जिंदगी आपकी सेवा निस्वार्थ भाव से करेगा। वही लड़की पटाने में मेहनत करने कि जगह आप अपने रियल टायलेंट को बढ़ाने में मेहनत करो तो शायद ही कोई इंसान तुम्हें जिंदगी में आगे बढ़ने से रोक सकेगा। वैसे भी यह जिंदगी आपकी है और आप उसे किस दिशा कि ओर ले जाते है और किस चुनाव के साथ आगे बढ़ते है यह आपको सोचना है.....