युनिवर्सिटी हो या अन्य जगह सभी अपना अधिपत्य दिखाना चाहते है। आज यही हाल पटना युनिवर्सिटी का है यहां छात्रसंघ का चुनाव नाक और अधिपत्य का हिस्सा बन गया है। इसलिए वो हर हाल में इस चुनाव को जीतना चाहते है इसलिए वो भड़कश प्रयास कर रहे है। उन्हें देखकर या बातों को सुनकर ऐसा प्रतित होता है हर पार्टी अपने बैनर तले कुछ ना कुछ बदलाव कि बयांर लेकर आयेगी मगर इसमें कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
आज छात्रसंघ पटना विशवविद्यालय के हर काॅलेज, हर विभाग में जाकर अपने चुनाव चिन्ह व प्रत्याशी को विद्यार्थियों के सामने एक सज्जन पुरूष कि भूमिका में दिखा रहे है वही संघ के मेम्बर हर माध्यमों से अपनी बातों या दूसरे शब्दों में कहे तो एजेंडे को उन वर्गों तक पहूंचा रहे है जो वोट करंेगे।
वही इसका सबसे बड़ा जरिया सोशल साइटस बना है जो आज के युवाओं का प्रतिक बनता जा रहा है। वही दूसरी ओर दबी ज़बान से कुछ विद्यार्थियों का कहना है। प्रत्याशीयों के समर्थक उन पुराने विद्यार्थियों को भी इस प्रचार प्रसार के लिए मैदान में उतार रहे है जो कि यहां से पास आउट हो चुके है। इसलिए ताकि उनका प्रभाव ज्यादा पड़े। इस प्रभाविकरण के दौर में पटना विष्वविद्यालय चुनावी रणक्षेत्र का अखाड़ा बन गया है वही कितनो कि उम्मीदवारी रद्द हो गयी है। लाठीचार्ज, घायल छात्र, पुलिस का खड़ेदना व मीडिया का जमावड़ा दिखना पटना युनिवर्सिटी के कैम्पस में आम लग रही है।
अततः सवाल यह उठता है क्या कोई अभिभावक अपने बच्चे को ऐसी परिस्थिती में पढ़ने या वोट देने जाने देगे। छात्रसंघ का चुनाव विद्यार्थियो के हित और बातों को सुनने के लिए होता मगर इनका उद्देशय किसी और दिशा कि ओर अग्रसारित प्रतित हो रहा है। जहां शाति का माहौल होना चाहिए वहां अशाति का खौफ फैला है....
No comments:
Post a Comment