Friday, 30 August 2013

इंसान वही काटता है जो वो बोता है



बिहार का सर्वागीण विकास हो रहा है हर स्तर पर, ऐसे शब्दों को सुनना और पढ़ना अच्छा लगता है। मगर धरातल पर बाते कुछ अलग दिखती है। पटना में हुई बारिश यहां की सड़कों और लोगो का पोल खोल देती है। आजकल जब भी मैं अपनी विश्वविद्यालय की बस पर सवार होता हूं। तब बस के ड्राइवर से बोलता हू कि भईया गाड़ी को आराम से चलाओ तो वे कहते है। फ्री में झुले का मजा लिजिए, यह तो सुशासन बाबू की सड़क है। इतने हिचकोले खाते हुए महसूस होता है। सावन का झूला हम सड़कों पर ही झूल रहे है। सुबह में नास्ता कर के चढ़ते है तो शाम में खाना खाने की जगह दवा लेकर सोना पड़ता है। बारिश के मौसम में वैसे ही बहुत सी बिमारियां मुंह बिदोरे खड़ी रहती है। जैसे उन्हें सिर्फ बारिश का इंतजार रहता है सालो से। इसमें डेंगू , बुखार, पेचिश और पानी से होने वाली बिमारियों की सक्रियताएं बढ़ जाती है। उसमें भी हद तो तब हो जाती है जब कुछ लोग बारिश होते ही अपने घर का सारा कुड़ा-कचड़ा सड़क पर डाल देते हैं। यह सोचकर की पानी की धारा में बह कर चला जाएगा। अरे मुर्ख, वह कचड़ा बहकर सड़क पर से कहा जाएगा बल्कि वही आस पास की नाली में जाम हो जाएगा, आगे में किसी अन्य के दरवाजे या सड़क पर कुड़े का अंबार लग जाएगा। वही कुछ लोग ऐसे भी है जो  सड़क में पड़े गड्डे को देखते ही उसमें घर का कचड़ा भर देते है अब आप बताये कि घर के आलू, केले के छिल्के व बेकार बाशी भोजन को पालिथिन में बांध कर गड्डे में भर देते है। भला उनसे क्या कोई सड़क भरेगें या सड़क पर चल रही गाड़ी के चक्के फिसलेगे। सोचना आपको है क्योंकि इंसान वही काटता है जो वो बोता है। हद है वे लोग, सरकार और बारिश.....

Tuesday, 20 August 2013

इस इंटरनेट के जमाने में....

पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र एवं ऐसे कितने ही प्रमाण पत्र है जो अब इंटरनेट के द्वारा फार्म भर कर प्राप्त कर सकते है। लेकिन आज भी बिहार वि़द्यालय परिक्षा समिति के द्वारा दी गई प्रमाण पत्रों में हुई गलतियों के लिये छात्रों को सरकारी आॅफिसो के चक्कर काटने पड़ रहे है। आज भी उसी कागजी आधारों पर कार्य किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति को मिली हुई प्रमाण पत्रों में त्रुटीयां होती है अभ्यर्थी के नाम में, पिता के नाम में, अंक जोड़ में, रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य तो उसमें सुधार के लिए बिहार बोर्ड में महिनो या कभी कभी सालों तक चक्कर काटना पड़ जाता है। उसमें भी काम यानि सुधार सही हो गया तो मंदिर में जाकर नारियल फोड़ दो या मस्जिद में चादर चढ़ा दो। सवाल यहां यह उठता है कि अगर किसी के प्रमाण पत्र में त्रुटि हो जाती है तो उसमें गलती किसकी है उस व्यक्ति की जिसका वह प्रमाण पत्र है या उस बोर्ड की जिसने प्रमाण पत्र जारी किया। दरअसल ज्यादा हद तक गलती उस बोर्ड की होती है तो जिम्मेदारी भी लगभग उसी बोर्ड की होनी चाहिए। फिर क्यों उस प्रमाण पत्र के सुधार के लिए विधार्थियों को महीनों दौड़ाते है कल-परसों आना, ऐफिडिपिट चाहिए, स्कूल की उपस्थिती दर्ज काॅपी लेकर आओ, प्रधानाघ्यापक का हस्ताक्षर ले आओ इत्यादी वगैरह। इस तरह के हजार चीजों की फरमाईश कर डालते है आॅफिस में बैठे बाबू साहब। इसके बावजूद भी समस्या यहां खत्म नहीं होता बल्कि दो बजे से पहले उपर सुधार आॅफिस में जा नहीं सकते हैं। अगर आप समय पर पहूंच गये है तो ठिक वरना थोड़ी देर से गये तो बाबू साहब नज़र विहीन हो जाते है। फिर घंटो इंतजार के बाद बगल में बैठे बाबू साहब से जब आप पूछते है कि कहां गये सर! तो झल्ला कर कहते है आ रहे है तुम शाति से बैठो, तुम्हारा काम इंतजार करना है। जैसे वह इंतजार करने का तनख्वाह दे रहे है। ऐसी लचर व्यवस्था व ऐसी समस्याओं का सामना हर वर्ष हजारों छात्रो को झेलनी पड़ती है। यहां तक की प्रमाण पत्रों में सुधार नहीं हो पाने के कारण कितनों का एडमिशन और आगे की पढ़ाई रूकी रहती है। समस्या यहां मुख्य रूप से यह नहीं की बोर्ड गलती कर देती है समस्या यह है कि उनका सुधार प्रक्रिया व तरिका बहूत ही लेट लतीफ है। जिसके कारण बच्चों की जिंदगी अधेड़ में लटकी रहती है। लेकिन इतनी तकलीफ सहने के बावजूद भी कोई खुलकर उनके सामने बोल नहीं पाता है क्योंकि कहीं वह और देर ना कर दें.....इस इंटरनेट के जमाने में। 

Thursday, 25 July 2013

दिल्ली की रंगत


रूप बदलते देखा, रंग बदलते देखा, हुस्न बदलते देखा, सोच बदलते देखा।
छोटे और बड़े का फर्क देखा, अमीरी और गरीबी का नर्क देखा।
बदल देते हैं अपने अस्तित्व को यहां सब।
बदल देते है अपने मस्तिष्क को यहां सब।
हर कोई यहां आजाद पंछी बन उड़ जाना चाहता है।
पाश्चात्य सभ्यता में रम जाना चाहता है।
दिल्ली शहर है दिलवालों का बड़े शायरों के दरबारों का,
इसलिए गालिब की दिल्ली को घुम आया।
राजा रानी की किलाओं को देख आया।
देख आया लोगों की असली तस्वीर को,
जो कहते है कि दिल्ली है दिलवालों का.......
पर मैं कहता हूं यह शहर है सिर्फ पैसे वालों का।।।

Thursday, 25 April 2013

सूना पड़ा है आंगन

चूं- चूं करती थी आंगन में अठखेलियां करती उड़ती थी।
फूदकती थी चहकती थी हमारे घरों के आंगन में।
जब गेहूं की बोरियों से कुछ दानें गिर जाते थे,
तब होती थी जोर जोर से चूं चूं की आवाजें तेज... आंगन में।
तब लगता था लड़ती है कि गाती है ,
फूदक फूदक कर खूब मन बहलाती है।
तब घर के रोशनदानों आशियाना होता था इनका।
 रैन बसेरों के जैसा.....
हम बच्चे उपर ताकते उनके छोटे चुज्जे नीचे झाकते।
मन में उन्हें देख अजब सी हलचल होती....
उनके बच्चे कुछ दिनों उनमुक्त हवा की सैर करते
हम बच्चे भी उड़ना चाहते थे....उनमुक्त हवाओं की सैर करना चाहते थे।
बड़े दिनों बाद उस सूने पड़े आंगन की याद आयी ।
जहां खूब होती थी चिहकारियां....
आज वही दृश्य आंखों की पटल पर छायी है।
खोज रहा हूं उन ‘‘गौरैयों’’ को जो करती थी रासलीला।
हमारे घरों के आंगन में.... आंगन में

Tuesday, 9 April 2013

श्रोत का ज्ञान नहीं

पिछले दिनों बिहार केन्द्रिय विश्वविधालय के द्वारा एजुकेशन टूर मुज्जफरपुर ले जाया गया। जहां पर हमसभी छात्र व छात्रायें  मणिका गांव में प्रख्यात समाजवादी चिंतक व लेखक सच्चिदानंद सिन्हा से मिले। वहां जाकर हमें महसूस हुआ कि हीरा हमेशा कोयले के ख़ान में ही मिलता है। उनसे मिलकर व बातें कर हम उर्जा से भर गये। वहीं हमने उनसे गांव, समाज, राजनीति ,विकास व पत्रकारिता से जुड़ी अनसुलझे सवालों को पूछ, अपनी जिज्ञासाएं मिटाई। चर्चा करने के क्रम में उन्होंने ने व्यक्ति के ईच्छाओं के संदर्भ में बताया कि आज कि युवापीढ़ी व लोग सिर्फ दिखावे कि प्रवृति में जीना व लीनता में मग्न रहना चाहते है। वहीं पर हम खादी ग्रामोउधोग भी गये, जहां जाकर हमें महसूस हूआ कि खादी सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि सोच है महात्मा गांधी, डा.राजेन्द्र प्रसाद व लक्ष्मी नारायण जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का जिन्होने ने हमें खादी कपड़े पहनने को प्रेरित किया। वहीं आज इस खादी का अस्तित्व ही खतरे है जिसपर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।
अब हम सभी कम्युनिटी मीडिया यानि अप्पन समाचार के बारे में जानने के लिए पारू ब्लाक के रामलीला गाछी गांव गये। जहां इसके संस्थापक संतोष सारंग से मिले। जिनका नाम ‘‘साउथ एशियन क्लाईमेट चेंज अवार्ड फेलोषिप 2013’’ के लिए चुना गया है। अप्पन समाचार महिलाओं के द्वारा प्रसारित किया जा रहा सामूदायिक टेलीविजन है जिसे सिर्फ लड़कियां मिलकर चलाती है। इसी क्रम में जब गांव घूमने निकले तो एक पढ़ा लिखा ग्रामिण युवक कहता है कि आप शहर छोड़ गांवों में क्या ढूढ़ रहे है यहां जानने को कुछ भी नहीं है। तब मुझे हंसी आई उस युवक के सोच पर कि जिस व्यक्ति के करीब उर्जा के श्रोत भरे पड़े है वह व्यक्ति ही उस श्रोत को नहीं जानता। फिर अचानक हमें सच्चिदानंद बाबू कि कहीं बात याद आ गयी.... सच कहा था उन्होंने।

Tuesday, 5 March 2013

समस्याओं का मकड़जाल

पिछले दिनों बिहार केंन्द्रीय विश्वविद्यालय के द्वारा पटना के होटल पाटलीपुत्रा में 3 दिनों का विकास मीट का आयोजन किया गया। जिसमें खेती, खाद, पानी, तकनीक, भूख, बालश्रम, भ्रष्टाचार व बिहार से जुड़ी नीतियों पर चर्चा कि गई और बहस भी हुई। जिसमें बड़े-बड़े विचारक, समाजसेवी, पत्रकार, शोधकर्ता व अन्य आमंत्रित गण मौजूद थे। जानने कि बात है सभी लोग समाज के प्रतिष्ठित थे। लेकिन यह सभी व्यक्ति विशेष भी उन्ही आंकड़ो के साथ समस्याओं का दर्पण दिखाते नज़र आये। यह समस्या है, यह आंकड़ा है और यह हो रहा है यानि तीनों दिन यही लगा कि यह आंकड़ो का मकड़जाल दिखाया जा रहा है। मगर मेरा सवाल यह है कि जनाब..... आप तो समाज के उन आमवर्ग से अलग है क्योंकि आप शोधकर्ता व विचारक है फिर भी उन्हीं आम के जैसे भीड़ में दौड़ते हुए जान पड़ रहे थे। आपको तो कम से कम समस्याओं का समाधान बताते जाना चाहिए था तो आप में और उस गांव के किसान में क्या फर्क है। क्योंकि समस्या तो वह भी जानता है कि खेती नहीं हो रही है जिसका कारण सूखा है, पैसे की कमी, मानसून समस्या व अन्य है। तो आप बताये, तो क्या बताये सिर्फ आंकड़ो का जाल, जिसे ढ़ग से सुलझा भी ना सके। वहीं कुछ विद्यार्थियों के द्वारा  आंकड़ों को सुलझाने की कोशिश की गई। हां.... इसे कोई नकार भी नहीं सकता कि समस्या जानना जरूरी है लेकिन उन समस्याओं से निज़ात पाना ज्यादा जरूरी है जो जानने की जरूरत थी। वही बात जेह़न में फिर से आ रही कि शिक्षा का स्तर कहां भूल गये यह विचारक।  इस विकास मीट का उद्देश्य समाज के जमीनी समस्याओं से छुटकारा पाने का होना चाहिए था ना कि समस्याओं का अंबार लगाने का...... 

Monday, 4 March 2013

शिक्षा स्तर का पैमाना




समाज में शिक्षा स्तर को आप कैसे मापते है? क्या कोई व्यक्ति सिर्फ कलम चलाना और अंगुठा की जगह नाम लिखने लगा तो उस स्तर को आंकते है या आज की भागती युवा पीढ़ी की तरह रेलवे, बैंक, सिपाही व एसएससी में नौकरी लगने को सही शिक्षा का स्तर मानते है या यूं कहें कि एक शोधकर्ता के रूप में शोध करने, परीक्षण करना कुछ नया करने और कुछ अलग समस्याओं से निज़ात दिलाने वाले को शिक्षित मानते है?
दरअसल शिक्षा के स्तर को मैं दुनिया की बातों से इत्तेफ़ाक रखते हुए थोड़ा अलग समझता हूं वो इस तरह से कि अगर कोई समस्या है तो क्यों है। वैसे समस्यायें तो बहूत है काफी हद तक है हर सेक्टर में है राजतंत्र में, प्रजातंत्र में या प्रशासन तंत्र में सभी जगह व्यापक रूप में समाहित है क्योंकि समस्या ढूढ़ना आसान है मगर उसका समाधान ढूढ़ना थोड़ा कठिन होता है। यही पर आपकी शिक्षा का स्तर पर पता चलता है कि आप उस समस्या का समाधान कैसे करते है क्योंकि एक अशिक्षित व्यक्ति भी समस्या के बारे में जानता है और उसे वह काफी अच्छे तरीके से बता सकता है। वही आप भी उसी व्यक्ति के तरह सिर्फ समस्या ढूढ़ते फिरेगें तो उसमें और आप में फर्क क्या रह जायेगा। इसलिए आप समस्या ना ढूढ़े, आप समाधान बताये। तब आपकी शिक्षा का स्तर पता चलेगा। आप सोचते क्या है और समाधान कितना कारगर है जमीनी हकीकत के हिसाब.......