बिहार का सर्वागीण विकास हो रहा है हर स्तर पर, ऐसे शब्दों को सुनना और पढ़ना अच्छा लगता है। मगर धरातल पर बाते कुछ अलग दिखती है। पटना में हुई बारिश यहां की सड़कों और लोगो का पोल खोल देती है। आजकल जब भी मैं अपनी विश्वविद्यालय की बस पर सवार होता हूं। तब बस के ड्राइवर से बोलता हू कि भईया गाड़ी को आराम से चलाओ तो वे कहते है। फ्री में झुले का मजा लिजिए, यह तो सुशासन बाबू की सड़क है। इतने हिचकोले खाते हुए महसूस होता है। सावन का झूला हम सड़कों पर ही झूल रहे है। सुबह में नास्ता कर के चढ़ते है तो शाम में खाना खाने की जगह दवा लेकर सोना पड़ता है। बारिश के मौसम में वैसे ही बहुत सी बिमारियां मुंह बिदोरे खड़ी रहती है। जैसे उन्हें सिर्फ बारिश का इंतजार रहता है सालो से। इसमें डेंगू , बुखार, पेचिश और पानी से होने वाली बिमारियों की सक्रियताएं बढ़ जाती है। उसमें भी हद तो तब हो जाती है जब कुछ लोग बारिश होते ही अपने घर का सारा कुड़ा-कचड़ा सड़क पर डाल देते हैं। यह सोचकर की पानी की धारा में बह कर चला जाएगा। अरे मुर्ख, वह कचड़ा बहकर सड़क पर से कहा जाएगा बल्कि वही आस पास की नाली में जाम हो जाएगा, आगे में किसी अन्य के दरवाजे या सड़क पर कुड़े का अंबार लग जाएगा। वही कुछ लोग ऐसे भी है जो सड़क में पड़े गड्डे को देखते ही उसमें घर का कचड़ा भर देते है अब आप बताये कि घर के आलू, केले के छिल्के व बेकार बाशी भोजन को पालिथिन में बांध कर गड्डे में भर देते है। भला उनसे क्या कोई सड़क भरेगें या सड़क पर चल रही गाड़ी के चक्के फिसलेगे। सोचना आपको है क्योंकि इंसान वही काटता है जो वो बोता है। हद है वे लोग, सरकार और बारिश.....
Friday, 30 August 2013
Tuesday, 20 August 2013
इस इंटरनेट के जमाने में....
पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र एवं ऐसे कितने ही प्रमाण पत्र है जो अब इंटरनेट के द्वारा फार्म भर कर प्राप्त कर सकते है। लेकिन आज भी बिहार वि़द्यालय परिक्षा समिति के द्वारा दी गई प्रमाण पत्रों में हुई गलतियों के लिये छात्रों को सरकारी आॅफिसो के चक्कर काटने पड़ रहे है। आज भी उसी कागजी आधारों पर कार्य किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति को मिली हुई प्रमाण पत्रों में त्रुटीयां होती है अभ्यर्थी के नाम में, पिता के नाम में, अंक जोड़ में, रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य तो उसमें सुधार के लिए बिहार बोर्ड में महिनो या कभी कभी सालों तक चक्कर काटना पड़ जाता है। उसमें भी काम यानि सुधार सही हो गया तो मंदिर में जाकर नारियल फोड़ दो या मस्जिद में चादर चढ़ा दो। सवाल यहां यह उठता है कि अगर किसी के प्रमाण पत्र में त्रुटि हो जाती है तो उसमें गलती किसकी है उस व्यक्ति की जिसका वह प्रमाण पत्र है या उस बोर्ड की जिसने प्रमाण पत्र जारी किया। दरअसल ज्यादा हद तक गलती उस बोर्ड की होती है तो जिम्मेदारी भी लगभग उसी बोर्ड की होनी चाहिए। फिर क्यों उस प्रमाण पत्र के सुधार के लिए विधार्थियों को महीनों दौड़ाते है कल-परसों आना, ऐफिडिपिट चाहिए, स्कूल की उपस्थिती दर्ज काॅपी लेकर आओ, प्रधानाघ्यापक का हस्ताक्षर ले आओ इत्यादी वगैरह। इस तरह के हजार चीजों की फरमाईश कर डालते है आॅफिस में बैठे बाबू साहब। इसके बावजूद भी समस्या यहां खत्म नहीं होता बल्कि दो बजे से पहले उपर सुधार आॅफिस में जा नहीं सकते हैं। अगर आप समय पर पहूंच गये है तो ठिक वरना थोड़ी देर से गये तो बाबू साहब नज़र विहीन हो जाते है। फिर घंटो इंतजार के बाद बगल में बैठे बाबू साहब से जब आप पूछते है कि कहां गये सर! तो झल्ला कर कहते है आ रहे है तुम शाति से बैठो, तुम्हारा काम इंतजार करना है। जैसे वह इंतजार करने का तनख्वाह दे रहे है। ऐसी लचर व्यवस्था व ऐसी समस्याओं का सामना हर वर्ष हजारों छात्रो को झेलनी पड़ती है। यहां तक की प्रमाण पत्रों में सुधार नहीं हो पाने के कारण कितनों का एडमिशन और आगे की पढ़ाई रूकी रहती है। समस्या यहां मुख्य रूप से यह नहीं की बोर्ड गलती कर देती है समस्या यह है कि उनका सुधार प्रक्रिया व तरिका बहूत ही लेट लतीफ है। जिसके कारण बच्चों की जिंदगी अधेड़ में लटकी रहती है। लेकिन इतनी तकलीफ सहने के बावजूद भी कोई खुलकर उनके सामने बोल नहीं पाता है क्योंकि कहीं वह और देर ना कर दें.....इस इंटरनेट के जमाने में।
Subscribe to:
Posts (Atom)