Sunday, 9 December 2012

मीठा ज़हर.... धुंआ में उड़ता हुआ

मुझ से मिलिए, मैं हूं आज की युवा पीढ़ी की चाहत। युवा तो युवा, आश्चर्य तो इस बात का है कि औरतें भी मुझे बेहिचक अपनाती है और अपने खुबसुरत होंठो से लगाती है। लेकिन शायद ये सभी मुझे नजदीक से नही जानते कि मैं इनके लिए एक धीमे ज़हर की तरह काम करता हूं। सच तो यह है मैं जलूं तो एक धूएं की तरह इनके शरीर के अंदर प्रवेश कर जाता हूं और धीरे धीरे इनके फेफड़े, हृदय और गले को खोखला करता जाता हूं।
जो मुझे अपने जिंदगी में लगातार दो चार दिन उपयोग कर ले, वह मुझे जल्दी नहीं छोड़ता और छोड़ना भी चाहे तो मेरी अनोखी महक उसे इस कदर आकर्षित कर लेती है कि वह मेरे शिकंजे में  फंसता चला जाता है।
मैं वो चीज हूं जिसने मुझे पैदा किया, उसी ने मेरे उपर लिख दिया कि मैं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हूं। फिर भी लोग मुझे खुले दिल से अपनाते है और बहुत तो मेरे उपयोग का अंजाम भी जानते है मगर दूसरों के सामने अपना ’स्टेटस’ बड़ा रखने के लिए मेरा उपयोग खुल कर करते है।
चलो कुछ और मजें की बात आपको बताता हूं लोग मुझे बहुत ही प्यार से अपनी हाथों की अंगुलियों से दबाते है’’  फिर अपने कोमल होंठो से लगाते है और वे सांसों के साथ अपने अंदर एक अजब की अनुभूति का एहसास करते है। लेकिन मैं आपको बता दूं मैं अपने अंदर एक नशीली पदार्थ को पनाह दिया हूं जिसके कारण ज्यादातर मेरे दिवाने हो जाते हैं। इस दिवानेपन मे विश्व में हर 6.5 सेकेण्ड पर मेरा एक दिवाना साथ छोड़ ( मरना ) जाता है। दूसरे तरिके से कहूं तो आने वाली दशकों यानि वर्ष 2015 तक 65 लाख तथा वर्ष 2030 तक 83 लाख को लोगो को अपना शिकंजे में लूंगी। जिस तरीके से आज इंसान मुझे चाहते है।
मेरा नाम सिगरेट है जो मुझे अपनाये वह पूरी जिंदगी मुझे भूल ना पायें। क्योंकि मैं एक ज़हर की तरह लोगों को अंदर से खोखला कर देता हूं।
मेरा नाम..... सिगरेट हैं.... सिगरेट जिसे लोग ध्रुमपान भी कहते है।

Tuesday, 4 December 2012

चुनावी रणक्षेत्र बना पटना विशवविद्यालय

युनिवर्सिटी हो या अन्य जगह सभी अपना अधिपत्य दिखाना चाहते है। आज यही हाल पटना युनिवर्सिटी का है यहां छात्रसंघ का चुनाव नाक और अधिपत्य का हिस्सा बन गया है। इसलिए वो हर हाल में इस चुनाव को जीतना चाहते है इसलिए वो भड़कश प्रयास कर रहे है। उन्हें देखकर या बातों को सुनकर ऐसा प्रतित होता है हर पार्टी अपने बैनर तले कुछ ना कुछ बदलाव कि बयांर लेकर आयेगी मगर इसमें कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।
आज छात्रसंघ पटना विशवविद्यालय के हर काॅलेज, हर विभाग में जाकर अपने चुनाव चिन्ह व प्रत्याशी को विद्यार्थियों के सामने एक सज्जन पुरूष कि भूमिका में दिखा रहे है वही संघ के मेम्बर हर माध्यमों से अपनी बातों या दूसरे शब्दों में कहे तो एजेंडे को उन वर्गों तक पहूंचा रहे है जो वोट करंेगे।
वही इसका सबसे बड़ा जरिया सोशल साइटस बना है जो आज के युवाओं का प्रतिक बनता जा रहा है। वही दूसरी ओर दबी ज़बान से कुछ विद्यार्थियों का कहना है। प्रत्याशीयों के समर्थक उन पुराने विद्यार्थियों को भी इस प्रचार प्रसार के लिए मैदान में उतार रहे है जो कि यहां से पास आउट हो चुके है। इसलिए ताकि उनका प्रभाव ज्यादा पड़े। इस प्रभाविकरण के दौर में पटना विष्वविद्यालय चुनावी रणक्षेत्र का अखाड़ा बन गया है वही कितनो कि उम्मीदवारी रद्द हो गयी है। लाठीचार्ज, घायल छात्र, पुलिस का खड़ेदना व मीडिया का जमावड़ा दिखना पटना युनिवर्सिटी के कैम्पस में आम लग रही है।
अततः सवाल यह उठता है क्या कोई अभिभावक अपने बच्चे को ऐसी परिस्थिती में पढ़ने या वोट देने जाने देगे। छात्रसंघ का चुनाव विद्यार्थियो के हित और बातों को सुनने के लिए होता मगर इनका उद्देशय किसी और दिशा कि ओर अग्रसारित प्रतित हो रहा है।  जहां शाति का माहौल होना चाहिए वहां अशाति का खौफ फैला है....

Saturday, 1 December 2012

मीडिया 1सेमेस्टर का टूर ‘‘ प्रभात खबर’’

कल पटना के द्वितीय स्थान के समाचार पत्र प्रभात खबर मे बिहार केंद्रिय विश्वविद्यालय यानि अपनी विश्वविद्यालय की ओर से मीडिया प्रथम सेमेस्टर के साथ गया। वहां जाकर एक से एक ‘‘ जैक आफ नालेज’’ रखने वाले लोगो से मुलाकात किया। जाते ही बहुत से प्रश्न मन में हिलोरे मारने लगी, जिसे वहां के संपादक स्वयं प्रकाश जी और राजेन्द्र तिवारी जी ने बड़े विनम्रता पूर्वक उनका जबाब दिया। वही विद्यार्थियों से सवाल पूछने से भी संपादक साहब नहीं चुके, जिसका बखूबी से हमलोगों ने भी जबाब दिया।
हमसभी ने सबसे पहले आॅफिस के सेटअप को समझा कि कौन सा डिपार्टमेंट किस जगह है उसकी प्राथमिकता क्या है। उसके बाद रिपोर्टर, डेस्क एडिटर व हर बिट के लोगो से बात किया।  अपने सवालो के जिज्ञासाओ को, उनसे बात कर खत्म किया। इस मुलाकात के दौर में एक अजीब सच्चाई भी जानने को मिला। जब संपादक साहब सब से बात और मुलाकात करा रहे थे तभी अचानक उनकी और हमारी नजर एक तरफ साइड में बैठे, तकरिबन 70 वर्ष के बुजुर्ग कि तरफ जाती है और कहते है... ये है..... हमारे रविन्द्र सर, जो हम संपादकों कि गलतियों को दुरूस्त करते है। इनका अनुभव पत्रकारिता में 40 वर्षों का है। हमें भी जान यह आश्चर्य हुआ कि कोई इंसान 40 वर्षों का पत्रकारिता का इतिहास लिये शांत अपने काम में इतना मग्न है कि आस पास के सक्रियताओं पर ध्यान तक नही दे रहा। उनसे बाते कर कुछ अच्छी चीजे जानने को मिली। इन सब के बीच एक फोटोग्राफर जीतंेद्र हम सबों कि फोटो इस तरह खींच रहे थे, जैसे हम कोई सेलेब्रिरिटी हो। सच तो यह था कि हम सब भी अपने आप में एक अजब की अनुभूति का एहसास कर रहे थे।
वही इन सबो के बीच हमारे एच.ओ.डी किंशुक पाठक सर की आवाज़ आती है। वे कहते है और कुछ जानना या सवाल मन में है तो स्वयं प्रकाश जी या अन्य डेस्क संपादको से पूछ सकते है। क्योंकि अब हम प्रिंटिग प्रेस में चलेगे। मगर अब हमलोग इस प्रश्नकाल और जानकारियों के बम फटने से थक गये थे। वही अब भूख की आग भी पेटो पर लात मार रही थी। इसलिए पाठक सर ने हमसभी को नजदीक के हल्दीराम के रेस्टोरेंट मे ले गये। वहां के अंदर का नजारा भी अजीब था। बिजनेस और कल्पनात्मकता हर छोड़ से नजर आ रही थी साथ ही भीड़ भी अच्छी खासी थी। एहसास हो रहा था कि कोई मेट्रो सिटी के रेस्तरां में है और वही का मेनू हाथ मे पकड़ा दिया हो। लेकिन ‘मरता क्या नही करता’  पेट की आग जोरो पर थी। सभी ने अपने पसंद के हिसाब से खाने का आर्डर किया।
वहां से बाहर आकर अब हमलोग प्रिटिंग प्रेस जाने को तैयार थे। इसके बाद हमसभी प्रभात खबर के प्रिटिंग प्रेस पहूंचे। वहां पर हमने बहुत सी जानकारियो के साथ साथ बड़े बड़े मशीनों को देखा, जैसे- सी.एम.वाई.के कलर की प्राथमिकता, गम के कारण प्लेट में कलर का ना चिपकना, वाइलेट प्लेट, अल्ट्रावाइलेट प्लेट, प्लेट प्रोसेसिंग मशीन, प्लेट इक्सपोजिंग मशीन व अन्य तरह के कैमिकल व मशीन को जानने का मौका मिला। अततः हमसभी बैचमेट खुश थे इस तरह के टूर से जिसमे देखने, सिखना और जानने का ज्यादा मौका मिला।
अब समय ज्यादा हो चली थी, सर के नियमानुसार हमलोग अपने अपने चार पहिये कि गाड़ी पर बैठ गये, उन्होंने ड्राइवर साहब को हम सभी के आशियाने का पता बता दिया। वह अपने मग्न में पटना के सूनसान सड़को पर एक चीते के जैसे तेजी से अर्द्धराती को दौड़ रहा था। सभी के आवास पर छोड़ता आगे बढ़ता जाता। सभी प्रभात खबर के टूर के बारे जिक्र करे थे। तभी अचानक मेरे मन मे एक सवाल टीस बनकर उठी और वह सवाल यह है कि आज पत्रकारिता हो या कोई क्षेत्र हर जगह मनुष्यों का सारा कार्य मशीनो ने ले लिया है। वही अगर मनुष्य इस प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में मशीनो के जैसे तेज नही होगे तो क्या आने वाला भविष्य उनका स्वागत करेगा?