Wednesday, 6 February 2013

शिक्षा का छलावा आखिर कब तक?


आज शिक्षा का बाजारीकरण और छलावा हर तरफ फैल गया है चाहें कोई छोटा स्कूल हो या बड़ा संस्था सभी तरफ शिक्षा के नाम पर लूट मची हुई दिखती है... सवाल यह उठता है कि जब आप उच्च स्तर पर पढ़ाई कर रहे है तो आप आंक लेते है कि आपको घुमाया जा रहा है फिर भी उसका शिकार बन जाते है। वो इस तरह से कि विधार्थियों को उनके विषय से जुड़ी बातों को नही बताया जाता बल्कि गोल गोल घुमाया जाता है और दो-तीन सालों तक मंुगेरी लाल के हसीन सपनों में भ्रमाया जाता है जिसमें हम विधार्थी सपनों के पैमाने में बंद हो जाते है। जब नींद खुलती है तो अपने को ठगा महसूस करते है।
अब उस वर्तमान परिस्थिती में उस व्यक्ति के पास ना तो आगे करने को कुछ दिखता और ना तो पीछे मुड़ कर देखने को मन करता है क्योंकि उनके माता-पिता पहले ही उनके शिक्षा के उपर पैसे लूटा चुके हैं।
यहां यह सवाल फिर उठता है कि उस वक्त वह विधार्थी जो इस ठगी का शिकार हुआ है वह अब क्या करें, उस शिक्षा का विरोध करें, उस व्यवस्था के खिलाफ लड़े या उस व्यक्ति विशेष से शिकायत करें जो उसे ठग रहा हो कि आप हमें ना ठगे?  कृप्या अपना राय दें............

No comments:

Post a Comment