Thursday, 25 April 2013

सूना पड़ा है आंगन

चूं- चूं करती थी आंगन में अठखेलियां करती उड़ती थी।
फूदकती थी चहकती थी हमारे घरों के आंगन में।
जब गेहूं की बोरियों से कुछ दानें गिर जाते थे,
तब होती थी जोर जोर से चूं चूं की आवाजें तेज... आंगन में।
तब लगता था लड़ती है कि गाती है ,
फूदक फूदक कर खूब मन बहलाती है।
तब घर के रोशनदानों आशियाना होता था इनका।
 रैन बसेरों के जैसा.....
हम बच्चे उपर ताकते उनके छोटे चुज्जे नीचे झाकते।
मन में उन्हें देख अजब सी हलचल होती....
उनके बच्चे कुछ दिनों उनमुक्त हवा की सैर करते
हम बच्चे भी उड़ना चाहते थे....उनमुक्त हवाओं की सैर करना चाहते थे।
बड़े दिनों बाद उस सूने पड़े आंगन की याद आयी ।
जहां खूब होती थी चिहकारियां....
आज वही दृश्य आंखों की पटल पर छायी है।
खोज रहा हूं उन ‘‘गौरैयों’’ को जो करती थी रासलीला।
हमारे घरों के आंगन में.... आंगन में

Tuesday, 9 April 2013

श्रोत का ज्ञान नहीं

पिछले दिनों बिहार केन्द्रिय विश्वविधालय के द्वारा एजुकेशन टूर मुज्जफरपुर ले जाया गया। जहां पर हमसभी छात्र व छात्रायें  मणिका गांव में प्रख्यात समाजवादी चिंतक व लेखक सच्चिदानंद सिन्हा से मिले। वहां जाकर हमें महसूस हुआ कि हीरा हमेशा कोयले के ख़ान में ही मिलता है। उनसे मिलकर व बातें कर हम उर्जा से भर गये। वहीं हमने उनसे गांव, समाज, राजनीति ,विकास व पत्रकारिता से जुड़ी अनसुलझे सवालों को पूछ, अपनी जिज्ञासाएं मिटाई। चर्चा करने के क्रम में उन्होंने ने व्यक्ति के ईच्छाओं के संदर्भ में बताया कि आज कि युवापीढ़ी व लोग सिर्फ दिखावे कि प्रवृति में जीना व लीनता में मग्न रहना चाहते है। वहीं पर हम खादी ग्रामोउधोग भी गये, जहां जाकर हमें महसूस हूआ कि खादी सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि सोच है महात्मा गांधी, डा.राजेन्द्र प्रसाद व लक्ष्मी नारायण जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का जिन्होने ने हमें खादी कपड़े पहनने को प्रेरित किया। वहीं आज इस खादी का अस्तित्व ही खतरे है जिसपर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।
अब हम सभी कम्युनिटी मीडिया यानि अप्पन समाचार के बारे में जानने के लिए पारू ब्लाक के रामलीला गाछी गांव गये। जहां इसके संस्थापक संतोष सारंग से मिले। जिनका नाम ‘‘साउथ एशियन क्लाईमेट चेंज अवार्ड फेलोषिप 2013’’ के लिए चुना गया है। अप्पन समाचार महिलाओं के द्वारा प्रसारित किया जा रहा सामूदायिक टेलीविजन है जिसे सिर्फ लड़कियां मिलकर चलाती है। इसी क्रम में जब गांव घूमने निकले तो एक पढ़ा लिखा ग्रामिण युवक कहता है कि आप शहर छोड़ गांवों में क्या ढूढ़ रहे है यहां जानने को कुछ भी नहीं है। तब मुझे हंसी आई उस युवक के सोच पर कि जिस व्यक्ति के करीब उर्जा के श्रोत भरे पड़े है वह व्यक्ति ही उस श्रोत को नहीं जानता। फिर अचानक हमें सच्चिदानंद बाबू कि कहीं बात याद आ गयी.... सच कहा था उन्होंने।