जब उम्र छोटी हो, ज्ञान अल्प हो, तो हर बात सही लगती है मगर जब उम्र के साथ ज्ञान बढ़ती है तो जो सही और आसान रास्ता दिखता है युवा उन्हें ही चुन लेते है। जबकि उन्हें जीवन का सही दिशा पता ही नहीं चल पाता।
यही हाल आज कल उच्च िशक्षण संस्थानों में पढ़ने वालो छात्रों का है जो दूर दूराज से शहर में शिक्षा ग्रहण करने के उद्देष्य से आते है मगर उन्हें क्या पता होता है कि उनके लिए शिक्षक पहले से एक पीपीटी फारमेट तैयार रखते है और तकनीकी तौर के साथ साथ अन्य ज्ञान उन्हें ठूस ठूस कर दिमाग में डालते है। जैसे तबियत खराब होने पर प्रतिदिन डाक्टर सूई देती है।
लगता है किसी को ये जरूरत ही नहीं जान पड़ती कि वो बच्चा क्या करना चाहता है आप उन संस्थान के पास गये वो अपने हिसाब से आपको ओवरडोस देना शूरू कर देते है। इसलिए मैने अल्प ज्ञान में छोटी उम्र की बात कि है क्योंकि बहूत से बच्चों को अपना भविष्य और रूचि समझ में नहीं आती है इसलिए वो अपने निवास स्थल से बाहर निकल कर, शिक्षा पाने को दूसरे जगह को पलायन करते है ताकि वहां उन्हें कोई उनके स्तर पर समझे लेकिन वहां पर तो उन्हें चलती ट्रेन के पीछे दौड़ा दिया जाता है।
ऐसे में बेचारे वो विद्यार्थी किस ओर जाये क्या चुने अपने भविष्य को दुरूस्त करने के लिए, ये समझ पाना उनके लिए आसान नहीं होता। ऐसे में स्वयं उन शिक्षण संस्थानों और शिक्षा देने वाले शिक्षको को चाहिए कि वो बच्चे के अंदर के पैशन को पहचाने और उन्हें सही दिशा की ओर अग्रसर करें।
No comments:
Post a Comment