दर्द है कितना मेरे सीने में, की आंचल गीली रहती है
डरती हूं, छुपती हूं, भागती हूं मैं समाज के सच्चे आईने से।
डर कर शिहर उठती हूं मैं, उस हवा के हल्के झोंके से
जिसकी छुअन मेरे बदन को अनजानों सा महसूस कराती है।
रोम-रोम ना जाने क्यों कांप उठती है मेरी, उस हवा के हल्के झोंके से।
कभी-कभी निद्रा की शांत गोद में भागती हूं मैं, अपनों की परछाइयों से।
जीवन का हर पल घूट-घूट कर महसूस करती हूं।
पर कहूं भी तो किससे, पर कहूं भी तो किससे
अरे यहां तो अपने ही परभक्षी बने बैठे है।
अपनो का शिकार हूं मैं, दूसरों का विचार(गलत नज़र) हूं मैं
पर सच तो यही है कि अपनों की जंजीर से निकलूं तब
फिर दूसरों का शिकार हूं मैं....... शिकार हूं मैं

kya baat hai..wah wah
ReplyDelete