Tuesday, 5 March 2013

समस्याओं का मकड़जाल

पिछले दिनों बिहार केंन्द्रीय विश्वविद्यालय के द्वारा पटना के होटल पाटलीपुत्रा में 3 दिनों का विकास मीट का आयोजन किया गया। जिसमें खेती, खाद, पानी, तकनीक, भूख, बालश्रम, भ्रष्टाचार व बिहार से जुड़ी नीतियों पर चर्चा कि गई और बहस भी हुई। जिसमें बड़े-बड़े विचारक, समाजसेवी, पत्रकार, शोधकर्ता व अन्य आमंत्रित गण मौजूद थे। जानने कि बात है सभी लोग समाज के प्रतिष्ठित थे। लेकिन यह सभी व्यक्ति विशेष भी उन्ही आंकड़ो के साथ समस्याओं का दर्पण दिखाते नज़र आये। यह समस्या है, यह आंकड़ा है और यह हो रहा है यानि तीनों दिन यही लगा कि यह आंकड़ो का मकड़जाल दिखाया जा रहा है। मगर मेरा सवाल यह है कि जनाब..... आप तो समाज के उन आमवर्ग से अलग है क्योंकि आप शोधकर्ता व विचारक है फिर भी उन्हीं आम के जैसे भीड़ में दौड़ते हुए जान पड़ रहे थे। आपको तो कम से कम समस्याओं का समाधान बताते जाना चाहिए था तो आप में और उस गांव के किसान में क्या फर्क है। क्योंकि समस्या तो वह भी जानता है कि खेती नहीं हो रही है जिसका कारण सूखा है, पैसे की कमी, मानसून समस्या व अन्य है। तो आप बताये, तो क्या बताये सिर्फ आंकड़ो का जाल, जिसे ढ़ग से सुलझा भी ना सके। वहीं कुछ विद्यार्थियों के द्वारा  आंकड़ों को सुलझाने की कोशिश की गई। हां.... इसे कोई नकार भी नहीं सकता कि समस्या जानना जरूरी है लेकिन उन समस्याओं से निज़ात पाना ज्यादा जरूरी है जो जानने की जरूरत थी। वही बात जेह़न में फिर से आ रही कि शिक्षा का स्तर कहां भूल गये यह विचारक।  इस विकास मीट का उद्देश्य समाज के जमीनी समस्याओं से छुटकारा पाने का होना चाहिए था ना कि समस्याओं का अंबार लगाने का...... 

No comments:

Post a Comment