बिहार का सर्वागीण विकास हो रहा है हर स्तर पर, ऐसे शब्दों को सुनना और पढ़ना अच्छा लगता है। मगर धरातल पर बाते कुछ अलग दिखती है। पटना में हुई बारिश यहां की सड़कों और लोगो का पोल खोल देती है। आजकल जब भी मैं अपनी विश्वविद्यालय की बस पर सवार होता हूं। तब बस के ड्राइवर से बोलता हू कि भईया गाड़ी को आराम से चलाओ तो वे कहते है। फ्री में झुले का मजा लिजिए, यह तो सुशासन बाबू की सड़क है। इतने हिचकोले खाते हुए महसूस होता है। सावन का झूला हम सड़कों पर ही झूल रहे है। सुबह में नास्ता कर के चढ़ते है तो शाम में खाना खाने की जगह दवा लेकर सोना पड़ता है। बारिश के मौसम में वैसे ही बहुत सी बिमारियां मुंह बिदोरे खड़ी रहती है। जैसे उन्हें सिर्फ बारिश का इंतजार रहता है सालो से। इसमें डेंगू , बुखार, पेचिश और पानी से होने वाली बिमारियों की सक्रियताएं बढ़ जाती है। उसमें भी हद तो तब हो जाती है जब कुछ लोग बारिश होते ही अपने घर का सारा कुड़ा-कचड़ा सड़क पर डाल देते हैं। यह सोचकर की पानी की धारा में बह कर चला जाएगा। अरे मुर्ख, वह कचड़ा बहकर सड़क पर से कहा जाएगा बल्कि वही आस पास की नाली में जाम हो जाएगा, आगे में किसी अन्य के दरवाजे या सड़क पर कुड़े का अंबार लग जाएगा। वही कुछ लोग ऐसे भी है जो सड़क में पड़े गड्डे को देखते ही उसमें घर का कचड़ा भर देते है अब आप बताये कि घर के आलू, केले के छिल्के व बेकार बाशी भोजन को पालिथिन में बांध कर गड्डे में भर देते है। भला उनसे क्या कोई सड़क भरेगें या सड़क पर चल रही गाड़ी के चक्के फिसलेगे। सोचना आपको है क्योंकि इंसान वही काटता है जो वो बोता है। हद है वे लोग, सरकार और बारिश.....
No comments:
Post a Comment